खराब मौसम के कारण नोएडा नहीं पहुंच सके अमित शाह, फोन से जनसभा को किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में शनिवार को फोन कॉल के माध्यम से नोएडा में एक जनसभा को संबोधित किया। दरअसल, अमित शाह खराब मौसम के कारण नोएडा नहीं पहुंच सके। उन्होंने जनसभा में नहीं पहुंच पाने के लिए लोगों से माफी भी मांगी।