खराब मौसम के चलते अस्थाई रूप से स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम में रोके गए श्रद्धालु
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम के चलते अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि श्रद्धालुओं को पहलगाम में नुनवान बेस कैंप से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। गौरतलब है, 30 जून से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 72,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।