खराब मौसम के चलते पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसी इंडिगो की श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट
इंडिगो ने कहा है कि श्रीनगर से जम्मू जा रही उसकी एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रविवार को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना से पहले दोनों देशों के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था और फ्लाइट को अमृतसर (पंजाब) डायवर्ट कराना पड़ा था।