खराब शुरुआत के बाद मिली जीत: आरसीबी के आईपीएल 2024 के प्लेऑफ्स में पहुंचने पर माल्या
आईपीएल 2024 में सीएसके को 27 रनों से हराकर आरसीबी के प्लेऑफ्स में पहुंचने पर आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "आरसीबी को टॉप-4 में जगह बनाने और आईपीएल प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए हार्दिक बधाई। दृढ़ संकल्प और टैलेंट के बल पर खराब शुरुआत के बाद जीत मिली।"