खराब शो के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराने पर रिकी केज ने की कॉमेडियन ट्रेवर की आलोचना
ग्रैमी विजेता म्यूज़िक कंपोज़र रिकी केज ने कॉमेडियन ट्रेवर नोआ द्वारा खराब शो के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराने पर उनकी आलोचना की है। रिकी ने कहा, "उन्होंने भारत की आलोचना की जो सही नहीं था। यह एक गैर-ज़िम्मेदाराना बर्ताव है।" केज ने आगे कहा, "यह ऐसे व्यक्ति की पहचान है जो अपने अलावा सबको दोषी मानता है।"