खराब सड़कों के विरोध में गड्ढे के पानी से नहाया केरल का शख्स; वीडियो हुआ वायरल

केरल में खराब सड़कों के विरोध में मलप्पुरम ज़िले में एक शख्स के गड्ढे के पानी से नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय विधायक यू.ए. लतीफ भी प्रदर्शन स्थल पर कार से पहुंचते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एरणाकुलम ज़िले में गड्ढे के कारण एक स्कूटर सवार की मौत हो गई थी।

Load More