'खलनायक 2' पर काम कर रहे, 'गदर 2' की सफलता के बाद इसे बनाने के आ रहे थे मेसेज: घई
फिल्ममेकर सुभाष घई ने पिंकविला से बातचीत में कहा है कि वह 'खलनायक 2' बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'गदर 2' की सफलता के बाद से मुझे कई मेसेज आ रहे थे जिनमें पूछा जा रहा था कि मैं 'खलनायक 2' क्यों नहीं बना रहा?" 'खलनायक' (1993) में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त थे।