खाजूवाला गैंगरेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के पिता समेत 3 और आरोपी हुए गिरफ्तार
बीकानेर (राजस्थान) के खाजूवाला में गैंगरेप के बाद दलित युवती की हत्या के मामले में 3 और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जिसके बाद कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 5 हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी दिनेश का पिता भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि दिनेश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।