खाना नहीं मिलता था, महिला बनकर रहना पड़ा: कंबोडिया में साइबर गुलामी में फंसा भारतीय
कंबोडिया से रेस्क्यू किए गए एक भारतीय शख्स ने बताया है कि भारतीयों के साथ ठगी करने के लिए उन्हें ज़बरदस्ती वहां रखा गया था जहां उन्हें फर्ज़ी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स बनाकर महिला बनकर रहना पड़ता था। साइबर गुलामी में फंसे शख्स ने बताया कि उन्हें रोज़ टारगेट मिलते थे जिन्हें पूरा न करने पर खाना नहीं मिलता था।