खाने की असाधारण चीज़ों को लेकर चर्चित टिक-टॉक के 33 वर्षीय स्टार वॉफलर69 का हुआ निधन
अमेरिका के टिक-टॉक स्टार वॉफलर69 का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम टेलर था और वह सोशल मीडिया पर खाने की असाधारण चीज़ें शेयर करते थे। टेलर के भाई क्लेटन ने उन्हें हार्ट अटैक आने की जानकारी देते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। कृपया उनकी विरासत को ज़िंदा रखिए।"