खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नामांकन हुआ स्वीकार, खडूर साहिब से लड़ेगा चुनाव
चुनाव आयोग ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह का नामांकन स्वीकार कर लिया है। वह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। गौरतलब है, एनएसए के तहत केस दर्ज होने के बाद अमृतपाल को पिछले साल मोगा ज़िले से गिरफ्तार किया गया था।