असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत बंद खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के वकील राजदेव सिंह खालसा ने बताया है कि अमृतपाल खडूर साहिब (पंजाब) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। राजदेव ने कहा, "मैं अमृतपाल से मिला। उसने मुझसे चुनाव लड़ने की पुष्टि की है।" बकौल राजदेव, अमृतपाल निर्दलीय चुनाव लड़ेगा।