खालिस्तानी अलगाववादियों ने यूएस के गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत को घेरकर की बदसलूकी
न्यूयॉर्क (अमेरिका) स्थित गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को घेरकर बदसलूकी करते खालिस्तानी अलगाववादियों का वीडियो सामने आया है। इसमें खालिस्तानी अलगाववादी 'आप हरदीप सिंह निज्जर के कातिल हो' और 'आपने पन्नू की हत्या की साज़िश रची है' बोलते दिख रहे हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एअर इंडिया की उड़ानों पर हमले की धमकी दी थी।