खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने दी भारत की संसद पर हमले की धमकी, हाई अलर्ट जारी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 13 दिसंबर को या उससे पहले भारत की संसद पर हमले की धमकी दी है। संसद का शीतकालीन सत्र जारी होने के बीच इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इससे पहले, अमेरिका ने कहा था कि पन्नू की हत्या की नाकाम साज़िश में भारत सरकार के कर्मचारी का हाथ था।