खालिस्तानी आतंकी ने अमित शाह और जयशंकर को दी धमकी; रखा ₹1 करोड़ का इनाम

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त एसके वर्मा को धमकी दी। पन्नू ने खालिस्तानी आतंकी एचएस निज्जर की हत्या के लिए उन्हें ज़िम्मेदार ठहराकर इन नेताओं की विदेश यात्रा की जानकारी देने पर $125,000 (₹1 करोड़) के इनाम की पेशकश की।

Load More