खालिस्तानी पन्नू को मारने की साज़िश को यूएस ने किया था नाकाम, भारत को दी थी चेतावनी: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साज़िश को नाकाम कर दिया था। बकौल रिपोर्ट, पन्नू को अमेरिकी धरती पर निशाना बनाया जाना था और अमेरिका ने इस संबंध में संलिप्तता को लेकर भारत सरकार को चेतावनी भी दी थी। गौरतलब है कि भारत में पन्नू एक आतंकवादी घोषित है।