'खिचड़ी घोटाले' के सरगना हैं संजय राउत, उन्होंने रिश्वत ली है: संजय निरुपम
पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत खिचड़ी घोटाले के मुख्य सरगना हैं। निरुपम ने कहा, "राउत ने अपनी बेटी, भाई और पार्टनर के नाम पर रुपए लिए हैं।" गौरतलब है, खिचड़ी घोटाला कोविड-19 के दौरान प्रवासी मज़दूरों को खिचड़ी बांटने के लिए दिए गए कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है।