खिलाड़ियों की पत्नियां, बच्चे व परिवार के सदस्यों ने न्यूज़ीलैंड वनडे वर्ल्ड कप टीम का कराया परिचय
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें न्यूज़ीलैंड की वनडे वर्ल्ड कप टीम का परिचय चयनित खिलाड़ियों की पत्नियां, बच्चे और परिवार के सदस्य करा रहे हैं। वीडियो में परिवार के सदस्यों को वनडे कैप नंबर, रिश्ता और खिलाड़ी का नाम बताते हुए सुना जा सकता है। एक फैन ने कहा, "टीम की घोषणा करने का प्यारा तरीका।"