'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार वाला रोल पहले मुझे ऑफर किया गया था: अरबाज़ खान
अभिनेता अरबाज़ खान ने बताया है कि फिल्म निर्माता अब्बास-मस्तान ने 'खिलाड़ी' फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार वाला रोल पहले उन्हें ऑफर किया था। उन्होंने बताया, "दुर्भाग्यवश मैं वह फिल्म नहीं कर पाया। 'खिलाड़ी' के बाद उन्होंने (अब्बास-मस्तान) 'बाज़ीगर' फिल्म बनाई...उसके बाद वे 'दरार' फिल्म लेकर आए।" बकौल अरबाज़, 'दरार' के लिए उन्हें ₹1 लाख साइनिंग अमाउंट दिया गया था।