खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं आपके सांसद बृजभूषण: पीएम को खत लिखकर यूपी का रेसलर
यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ चीफ बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के सुबेदार सिंह यादव नामक रेसलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "मैंने अपना खेत गिरवी रखकर पहलवानों की सुविधा के लिए अखाड़ा बनवाया...लेकिन आपके सांसद बृजभूषण खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं।"