खिलाड़ियों को तीनों प्रारूपों में खेलने को प्रेरित करना क्रिकेट का वैश्विक मुद्दा: डीविलियर्स
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए.बी. डीविलियर्स ने कहा है कि खिलाड़ियों को अपने देश के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने को प्रेरित करना क्रिकेट से जुड़ा एक वैश्विक मुद्दा है। उन्होंने कहा, "दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों के करियर की शुरुआत में ही उनसे बात कर यह समझना चाहिए कि वे अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहते हैं।"