खिलाड़ियों को सड़क पर न्याय की मांग करते देख बुरा लग रहा है: पहलवानों के धरने पर नीरज चोपड़ा
पहलवानों के धरने के बीच ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों को सड़क पर न्याय की मांग करते देख...बुरा लग रहा है।" नीरज ने पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न पर कहा, "जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए...यह संवेदनशील मुद्दा है। इससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटना चाहिए।"