खिलौने वाली बंदूक से महिला का इलाज करते 'डॉक्टर' का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कथित डॉक्टर एक महिला का खिलौने वाली बंदूक से इलाज करते नज़र आ रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "मार्केट में नया डॉक्टर...ढोलकपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है।" वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा कि 'यह फ्री फायर बाबा है' जबकि एक अन्य ने लिखा, "दिवाली गन।"

Load More