खिड़की वाली सीट के लिए सीटें बदलने वाली 8 वर्षीय बच्ची व उसके पिता की ट्रेन हादसे में बची जान
कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे से पहले सीटें बदलने वाला एक शख्स और उसकी 8-वर्षीय बेटी बच गई। बकौल शख्स, उसकी बेटी खिड़की वाली सीट पर बैठने की ज़िद कर रही थी जिसके बाद 2 कोच छोड़कर तीसरे कोच में बैठे दो यात्री उनकी सीट पर बैठने को मान गए। उस कोच को काफी नुकसान हुआ जिसमें उनकी सीटें रिज़र्व थीं।