खुद कार ड्राइव कर रोहित को वानखेड़े स्टेडियम लेकर गए आकाश अंबानी, वीडियो सामने आया
आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) के मैच से पहले एमआई के मालिक आकाश अंबानी खुद कार ड्राइव कर टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) लेकर गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आईपीएल 2024 में अब तक अपने 4 मैचों में से 1 मैच जीतने वाली एमआई गुरुवार रात को आरसीबी से भिड़ेगी।