खुद के गर्भवती होने के दावों पर परिणीति ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'काफ्तान ड्रेस= प्रेग्नेंसी'
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द्वारा फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में काफ्तान ड्रेस (एक ढीली पोशाक) पहने जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऐक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "काफ्तान ड्रेस= प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज़्ड शर्ट= प्रेग्नेंसी, आरामदायक भारतीय कुर्ता= प्रेग्नेंसी।"