खुद को अगले मनमोहन सिंह के रूप में देखते हैं रघुराम राजन: अमित मालवीय
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने बुधवार को कहा, "रघुराम राजन खुद को अगले मनमोहन सिंह के रूप में देखते हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस द्वारा (आरबीआई गवर्नर) नियुक्त किए गए रघुराम राजन का भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ना हैरानी की बात नहीं है।"