खुद को अलग इंडस्ट्री क्यों कहना जब बॉलीवुड, टॉलीवुड नाम हॉलीवुड से प्रेरित हैं: ऐक्टर नानी
तेलुगू ऐक्टर नानी ने साउथ और हिंदी फिल्मों के बीच बहस पर कहा है कि यह विभाजन बेवकूफी भरा है और सिनेमा जीत रहा है। उन्होंने कहा, "हम...अपने आप को बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड कहते हैं...ये हॉलीवुड से लिए गए नाम जैसे हैं...पता नहीं क्यों...खुद को अलग इंडस्ट्री कहते हैं।" बकौल ऐक्टर, "भाषाएं अलग हो सकती हैं...लेकिन हम एक राष्ट्र हैं।"