खुद को अल्पसंख्यक नहीं समझें: हिंदू समुदाय को लेकर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर देश के हिंदू समुदाय से कहा कि वे खुद को अल्पसंख्यक नहीं समझें। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि आप सभी अपने-अपने धर्मों का पालन करें और यह देश सभी तबकों का है।" बकौल हसीना, जो यहां पैदा हुए हैं वो यहीं की संतान हैं।