खुद को आर्मी ऑफिसर बताने वाला शख्स कोलकाता के लग्ज़री होटल में रुका, ली बीएमडब्ल्यू कैब
कोलकाता में शुक्रवार को सैन्य अधिकारी के भेष में एक शख्स सेना के पूर्वी कमांड के हेडक्वार्टर में घुसने की कोशिश करते समय पकड़ा गया। आरोपी आंध्र प्रदेश से है और ओडिशा के किशोर गृह में बंद था। 14 मार्च को कोलकाता आकर वह एक लग्ज़री होटल में ठहरा और वहां से बीएमडब्ल्यू कैब किराए पर लेकर गया था।