खुद को एयरफोर्स ऑफिसर बताने वाला शख्स फर्ज़ी आईडी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर खुद को विंग कमांडर बताने वाला एक फर्ज़ी एयरफोर्स अधिकारी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक एयरपोर्ट एंट्री पास, कई नकली रक्षा कल्याण कार्ड, आईडी कार्ड, एयरो क्लब के सदस्यता कार्ड और अन्य रक्षा सेवाओं के कार्ड व भारतीय वायुसेना की एक वर्दी ज़ब्त की गई हैं।