खुद को कभी स्टार नहीं माना, मेरे लिए अच्छा कलाकार होना मायने रखता है: करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा है कि उन्होंने कभी खुद को स्टार नहीं माना। उन्होंने कहा, "हर कोई खास होता है। आज हर कोई स्टार नहीं बल्कि ऐक्टर बनना चाहता है।" बकौल करीना, उन्होंने अपने घर में शम्मी कपूर, शशि कपूर और ऋषि कपूर को देखा है जो बेहतरीन कलाकार थे इसलिए उनके लिए अच्छा ऐक्टर होना ज़रूरी है।