खुद को गृह मंत्री बताकर शख्स ने सांसद के टिकट के नाम पर यूपी के पूर्व विधायक से मांगे रुपए
खुद को गृह मंत्री अमित शाह बताकर एक शख्स द्वारा बरखेड़ा (यूपी) के पूर्व विधायक व बीजेपी नेता किशनलाल राजपूत से सांसद का टिकट दिलाने के नाम पर रुपए मांगे जाने का मामला सामने आया है। बरेली पुलिस ने इसमें केस दर्ज करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजपूत को 9 बार फोन किया था।