खुद को डेढ़ महीने तक कमरे में बंद कर लिया था: पिता इरफान के निधन को लेकर बाबिल खान
'कला' से डेब्यू करने वाले ऐक्टर बाबिल खान ने पिता व दिवंगत ऐक्टर इरफान खान के निधन को लेकर कहा है कि पहली बार में उन्हें यकीन नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "1-हफ्ते बाद मुझे (उनके निधन का) एहसास हुआ। खुद को डेढ़ महीने तक कमरे में बंद कर लिया था।" बकौल बाबिल, पिता की यादें उन्हें सकारात्मक रखती हैं।