खुद को पीएमओ अफसर बताकर ठग ने हासिल की ज़ेड+ सिक्योरिटी, वीडियो और तस्वीरें आईं सामने
गुजरात के एक ठग ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का वरिष्ठ अधिकारी बताकर ज़ेड+ सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी और जम्मू-कश्मीर के एक 5 स्टार होटल में सरकारी आतिथ्य हासिल कर लिया। किरण पटेल नामक ठग के जम्मू-कश्मीर में घूमने के वीडियो-तस्वीरें और पीएमओ के फर्ज़ी विज़िटिंग कार्ड की तस्वीर सामने आई है। उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया है।