खुद को बुमराह से बेहतर गेंदबाज़ बताने वाले द. अफ्रीकी पेसर मफाका को एमआई ने टीम में लिया
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका के 17-वर्षीय पेसर क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है। अंडर-19 विश्व कप 2024 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मफाका को टीम में चोटिल हुए श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका की जगह शामिल किया गया है। मफाका ने खुद को भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाज़ बताया था।