खुद को महिला का 22 साल से लापता बेटा बताने वाले शख्स के रिश्तेदार भी ऐसे ही कर चुके हैं ठगी
दिल्ली की एक महिला का 22-साल से लापता बेटा होने का दावा करने वाले नफीस के भाई राशिद ने भी खुद को साधु के रूप में पेशकर 2021 में मिर्ज़ापुर (यूपी) में एक परिवार के साथ लाखों रुपए की ठगी की थी। इसी तरह नफीस के चचेरे ससुर ने भी खुद को वाराणसी के एक निवासी का बेटा बताया था।