खुद को यूएई के शाही परिवार का स्टाफ बताकर होटल से ₹23 लाख ठगने वाला शख्स हुआ अरेस्ट
खुद को यूएई के शाही परिवार का स्टाफ बताकर दिल्ली के 5-स्टार होटल द लीला पैलेस से ₹23.46 लाख ठगने के आरोप में कर्नाटक से मोहम्मद शरीफ नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स 1 अगस्त 2022 से 20 नवंबर 2022 तक होटल में रुका था और उसने ₹23.46 लाख के बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया था।