खुद को वॉट्सऐप पर जम्मू-कश्मीर का डीजीपी बताकर शख्स ने अधिकारियों से मांगे रुपए
जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने 'X' पर लिखा है, "एक शख्स ने वॉट्सऐप पर खुद को जम्मू-कश्मीर का डीजीपी बताकर पुलिस के अधिकारियों से रुपए मांगे हैं।" पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान की जा रही है और मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।