खुद से शादी करने वाली गुजरात की महिला ने मनाई शादी की पहली सालगिरह
गुजरात की क्षमा बिंदु ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। खुद से शादी करने वालीं 25-वर्षीय क्षमा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे अलग-अलग स्निपेट्स का इस्तेमाल कर बनाया गया है और उसमें उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, क्षमा खुद से शादी करने वाली भारत की पहली व्यक्ति हैं।