खुदकुशी के लिए गंगा में कूदा था, एक शख्स ने बचाया और ज़ोर से मेरे सिर पर टपली मारी: कैलाश
गायक कैलाश खेर ने कहा है, "20-21 साल की उम्र में निर्यात का कारोबार किया लेकिन बिज़नेस ठप हो गया। पंडित बनने ऋषिकेश चला गया...वहां गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।" उन्होंने कहा, "घाट पर मौजूद एक शख्स ने मुझे बचा लिया। खुदकुशी की बात सुनकर उसने ज़ोर से मेरे सिर पर टपली (थप्पड़) मारी थी।"