खुदकुशी से कुछ घंटों पहले ऐक्ट्रेस तुनिषा ने शो के सेट से शेयर किया था अपना वीडियो
मुंबई में अपने टीवी सीरियल के सेट पर खुदकुशी करने वालीं ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने खुदकुशी से कुछ ही घंटों पहले शो के सेट से इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह मेकअप करवाती नज़र आ रही हैं। गौरतलब है, खुदकुशी की कोशिश के बाद 20-वर्षीय तुनिषा को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।