खुदरा महंगाई दर मई 2022 में गिरकर 7.04% हुई, अप्रैल 2022 में 8 साल के उच्च स्तर 7.79% थी

सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई-2022 में खुदरा महंगाई दर घटकर 7.04% पर आ गई है जो कि अप्रैल-2022 में पिछले 8-साल के उच्च स्तर 7.79% थी। यह लगातार पांचवां महीना है जिसमें खुदरा महंगाई दर आरबीआई के 6% के ऊपरी मार्जिन से अधिक है। खाद्य महंगाई दर मई में 7.97% रही, जबकि अप्रैल में 8.31% थी।

Load More