खुदरा महंगाई दर मार्च 2023 तक घटकर 5% होने की है उम्मीद: एसबीआई की रिसर्च
एसबीआई बैंक की एक रिसर्च के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय 6% से नीचे रहने की उम्मीद है और मार्च 2023 तक 5% होने की संभावना है। बकौल रिपोर्ट, जनवरी-मार्च 2023 के लिए औसत खुदरा महंगाई दर 4.7% रह सकती है। दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 5.72% रही थी।