खुद्दारी की शानदार मिसाल, पैसे लेने से किया मना: रोल बेचने वाले बच्चे को लेकर 'आप' विधायक
दिल्ली में पिता की मौत के बाद रोल बेचकर घर संभाल रहे 10-वर्षीय बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद 'आप' विधायक जरनैल सिंह ने उससे मुलाकात की है। उन्होंने बच्चे को 'खुद्दारी की शानदार मिसाल' बताते हुए कहा कि उसने पैसे लेने से मना किया लेकिन वह उनकी मदद से एक फूड कार्ट लेने पर राज़ी हो गया है।