खुली छत वाली बस में विजय जुलूस के दौरान बिजली के तार से टकराने से बाल-बाल बचे मेसी
लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के अन्य खिलाड़ी फीफा विश्व कप 2022 जीतने के बाद ब्यूनस आयर्स में खुली छत वाली बस में विजय जुलूस के दौरान बिजली के तार से टकराने से बाल-बाल बच गए जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस की टोपी केबल से टकराने के बाद नीचे गिरती दिख रही है।