खुश हूं कि हाल ही में हम 'गुडबाय' में साथ काम कर पाए: अरुण बाली के निधन पर नीना गुप्ता
दिग्गज अभिनेता अरुण बाली के निधन पर ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नीना ने तस्वीर के साथ लिखा, "वर्षों पहले टीवी शो 'परंपरा' के लिए अरुण बाली के साथ शूट का मेरा पहला दिन...खुश हूं कि हाल ही में हम फिल्म 'गुडबाय' में साथ काम कर पाए।"