खुशनसीब हूं कि आप हमारी ज़िंदगी में हैं: दामाद केएल राहुल के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने दामाद व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। फोटो में सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी (सुनील के बेटे) व केएल राहुल सोफे पर 'आराम करते हुए' दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ सुनील ने लिखा, "खुशनसीब हूं कि आप हमारी ज़िंदगी में हैं।"

Load More