खुशबू सुंदर ने बच्ची से फूल खरीदने की फोटो शेयर कर पीएम की तारीफ की, आलोचना पर मांगी माफी
अभिनेत्री व बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने सड़क पर एक बच्ची से फूल खरीदने की तस्वीर 'X' अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। बाल श्रम को बढ़ावा देने को लेकर आलोचना होने के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर लिया। अभिनेत्री ने इसे लेकर माफी मांगी है।