खुशी ऐसे ही दिखाते हैं: कान्स में अवॉर्ड जीतने के बाद डांस करने को लेकर छाया कदम
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में 'ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट' के ग्रां प्री अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की टीम द्वारा डांस करने को लेकर अभिनेत्री छाया कदम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं याद कि डांस करना किसने शुरू किया था। शायद मैंने ही किया था।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "हम अपनी खुशी ऐसे ही कूदकर दिखाते हैं।"